[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद मैथन डैम से भेलाटांड़ के बीच में रॉ-वाटर के पाइप लाइन में 22 से अधिक अवैध कनेक्शन

मैथन डैम से भेलाटांड़ के बीच में रॉ-वाटर के पाइप लाइन में 22 से अधिक अवैध कनेक्शन

0
मैथन डैम से भेलाटांड़ के बीच में रॉ-वाटर के पाइप लाइन में 22 से अधिक अवैध कनेक्शन

मनोज रवानी, धनबाद,

शहरी जलापूर्ति योजना का बुरा हाल हो गया है. मैथन डैम से भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आ रहे रॉ-वाटर पाइप लाइन में 22 से अधिक जगहों पर अवैध कनेक्शन है. इसका असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है. मैथन डैम से ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचते-पहुंचते 40 एमएलडी से अधिक पानी चोरी हो जाती है. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जानकारों के अनुसार विभाग की ओर से संबंधित थाना में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से अवैध कनेक्शन लेने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यहीं कारण है कि इस पर रोक लगने की जगह आये दिन एक-एक कर अवैध कनेक्शन बढ़ता ही जा रहा है.

इन जगहों पर है अवैध कनेक्शन :

राइजिंग पाइप में बरवा, तेतुलिया, गोपालगंज, देवियाना गेट, सिंहपुर, सिंहपुर ग्राम, सिंहपुर मैदान के पास, हड़ियाजाम एफसीआई गोदाम के पास, हड़ियाजाम खटाल, हड़ियाजाम कॉलेज, सिंदरी चौक, महताडीह ग्राम, महताडीह शिव मंदिर के पास, बेलचढ़ी, खुदिया फाटक, फुफुआडीह, मुगमा एरिया ऑफिस के पास और मुगमा ओवर ब्रिज के नीचे अवैध कनेक्शन है.

घट गया पानी आना :

मैथन डैम से रोजाना 90 से 95 एमएलडी पानी लिया जा रहा है. भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचते पहुंचते यह पानी 50 से 55 एमएलडी रह जाता है. वाटर ट्रीटमेंट में भी पानी का लॉस होता है. बचे हुए पानी को शहर के जलमीनारों में छोड़ा जा रहा है. स्थिति यह हो गयी है कि शहर के जलमीनारों से जुड़े कई इलाकों में नाम मात्र तो कई इलाकों में पानी पहुंचना ही बंद हो गया है. नगर निगम पानी बढ़ाने की बात कहता है, लेकिन विभाग के पास इतना पानी ही नहीं है कि शहर को जरूरत भर सप्लाई कर पाये. इसका खामियाजा शहर के लोग भुगत रहे हैं.

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं :

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गयी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है. अगस्त 2023 व दिसंबर 2023 में शिकायत की गयी थी. एक मई को मुगमा में अवैध कनेक्शन की शिकायत निरसा थाना में और 12 जून को फुफुआडीह में अवैध कनेक्शन की शिकायत गोविंदपुर थाना में की गयी है. लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel