[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो देश की दशा व दिशा शिक्षकों पर निर्भर : तिवारी

देश की दशा व दिशा शिक्षकों पर निर्भर : तिवारी

0
देश की दशा व दिशा शिक्षकों पर निर्भर : तिवारी

विभिन्न विद्यालयों से 60 शिक्षक-शिक्षिका हुए शामिल

वरीय संवाददाता, बोकारो.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9/डी बोकारो में शनिवार को सीबीएसइ-नयी दिल्ली पटना रीजन के तत्वावधान में लर्निंग आउटकम्स एंड पेडागोजीज विषय पर सीबीपी (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) ट्रेनिंग का आयोजन किया गया. सीबीएसइ की ओर से सभी शिक्षकों को 25 घंटे की ट्रेनिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन करनी है. इसी के अंतर्गत एक दिवसीय पांच घंटे का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी ने उद्घाटन सत्र में कहा : शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं. प्राचीन काल से ही देश की दशा और दिशा शिक्षकों के ऊपर ही निर्भर करती आ रही है. कार्य क्षेत्र में और निपुणता के लिए समय-समय पर इस प्रकार का प्रशिक्षण आवश्यक है. उद्देश्य बच्चों को किसी भी क्षेत्र में सक्षम बनाना है.

शिक्षण कार्य में अप-टू-डेट रहे शिक्षक-शिक्षिकाएं : सीबीएसइ के दो रिसोर्स पर्सन चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा व मिथिला एकेडमी बोकारो के प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने दिन भर का प्रशिक्षण दिया. शिक्षकों को शिक्षण कार्य में अप-टू-डेट रहने को कहा. प्रशिक्षण में धनबाद व बोकारो के विभिन्न विद्यालयों से कुल 60 शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए. कार्यक्रम की प्रस्तावना वेन्यू डायरेक्टर सह विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कामत ने रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel