[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: मारवाड़ी सम्मेलन ने 151 प्रतिभाओं को किया सम्मान

Dhanbad News: मारवाड़ी सम्मेलन ने 151 प्रतिभाओं को किया सम्मान

0
Dhanbad News: मारवाड़ी सम्मेलन ने 151 प्रतिभाओं को किया सम्मान

धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रविवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रोफेशनल उपलब्धियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के 151 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. वहीं, इस वर्ष पहली बार शुरू किये गये विशेष सम्मान ””राइजिंग स्टार ऑफ सम्मेलन”” के माध्यम से समाज की विशिष्ट विभूतियों का अभिनंदन किया गया.

नयी पीढ़ी को आत्मविश्वास देने का माध्यम है समारोह

सम्मेलन के जिलाध्यक्ष चेतन गोयनका ने स्वागत संबोधन में कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह केवल पुरस्कार वितरण नहीं बल्कि नयी पीढ़ी को सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास देने का माध्यम है. उन्होंने बताया कि नौ जून 2025 से नौ जून 2026 के बीच विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर उपलब्धियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चयनित कर सम्मानित किया गया. प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास व समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जिला महामंत्री सीए ललित कुमार झुनझुनवाला ने कहा कि बच्चों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं. कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट दीपक रुइया ने आयोजन की तैयारियों व व्यवस्था की जानकारी दी. सह-संयोजक संजय गोयल समेत पूरी आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. सम्मानित प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार प्रदान किये गये.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विनोद तुलसियान, शंभूनाथ अग्रवाल, पुष्करमल डोकानियां, डॉ बीएन चौधरी, कृष्णा अग्रवाल, चेतन गोयनका, सजन खरकिया, रमेश रिटोलिया, सीए विनय अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, आरबी गोयल, मोहन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजय गोयल, मंजू बगड़िया, प्रीति गोयल, निरंजन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel