[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: : यूजी में नामांकन के लिए 15 से खुलेगा चांसलर पोर्टल

Dhanbad News: : यूजी में नामांकन के लिए 15 से खुलेगा चांसलर पोर्टल

0
Dhanbad News: : यूजी में नामांकन के लिए 15 से खुलेगा चांसलर पोर्टल

Dhanbad News: 38 कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन, 23 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएंBBMKU : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि पांच जुलाई है. वहीं नये सत्र की कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू होंगी. कुलपति प्रो राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई एडमिशन सेल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. नामांकन के लिए 15 जून से चांसलर पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीन डॉ अमिता वर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी, कुलसचिव डॉ राधानाथ त्रिपाठी, पीके राय मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्या डॉ कविता सिंह, आरएसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ निलेश सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ नकुल प्रसाद और डॉ मुकुंद रविदास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

13 अंगीभूत, एक अल्पसंख्यक और 24 संबद्ध कॉलेजों में होगा नामांकन

छात्र-छात्राएं बीबीएमकेयू के अधीन धनबाद व बोकारो जिले के 13 अंगीभूत कॉलेजों, एक अल्पसंख्यक कॉलेज और 24 संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. हालांकि डिग्री कॉलेज नावाडीह ( बोकारो) में इस सत्र से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं होंगी. विवि प्रशासन के अनुसार इस वर्ष विभिन्न कॉलेजों में कई नये विषयों की पढ़ाई भी शुरू की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को अधिक विकल्प मिलेंगे.

मेरिट के आधार पर होगा चयन

विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मेरिट लिस्ट इंटरमीडिएट (प्लस 2) या समकक्ष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी. आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को केवल मेजर विषय का चयन करना होगा. अन्य विषयों का चयन दस्तावेज सत्यापन के समय संबंधित कॉलेज में किया जायेगा.

आवेदन से पहले अपार आइडी बनाना अनिवार्य

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन से पहले विद्यार्थियों को अपार आइडी बनानी होगी. बिना अपार आइडी के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे. सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

महत्वपूर्ण तिथियां

15 जून 2026 (दोपहर 3 बजे) : चांसलर पोर्टल खुलेगा5 जुलाई 2026 : आवेदन की अंतिम तिथि8 जुलाई 2026 : पहली चयन सूची जारी9 से 22 जुलाई 2026 : प्रथम सूची में शामिल छात्रों का दस्तावेज सत्यापन24 जुलाई 2026 : कॉलेजों द्वारा रिक्त सीटों की सूचना27 जुलाई 2026 : दूसरी चयन सूची जारी28 जुलाई से 10 अगस्त 2026 : दूसरी सूची के छात्रों का दस्तावेज सत्यापन23 जुलाई 2026 : कक्षाओं का शुभारंभ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel