Dhanbad News: नये निर्देश लागू, लाभुकों का बायोमीट्रिक सत्यापन जरूरी
Dhanbad News: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने नया राशन कार्ड जारी करने से पहले परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) तेज कुमार हस्सा ने बताया कि राशन कार्ड पोर्टल पर नये निर्देश लागू कर दिये गये हैं. बिना ई-केवाईसी के नये आवेदनों पर आगे कार्रवाई नहीं की जायेगी.