[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : चीनकोठी पहुंचे सांसद, बोले- हत्या के बीज बोने वाले ज्ञान बांट रहे हैं

Dhanbad News : चीनकोठी पहुंचे सांसद, बोले- हत्या के बीज बोने वाले ज्ञान बांट रहे हैं

0
Dhanbad News : चीनकोठी पहुंचे सांसद,  बोले- हत्या के बीज बोने वाले ज्ञान बांट रहे हैं

Dhanbad News : घनुडीह के चीनकोठी में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कथित तौर पर रैयतों की जमीन जबरन कब्जा करने और दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना का जायजा लेने सांसद ढुलू महतो बुधवार शाम घटनास्थल पहुंचे. सांसद ने कहा कि झरिया व कोयलांचल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. आउटसोर्सिंग कंपनियों के संरक्षण में गरीबों की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और विरोध करने वालों को डराने-धमकाने के लिए गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं. सांसद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और ग्रामीणों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन किया जायेगा. कहा कि हत्या का का बीज बोने वाले बांटते फिर रहे हैं ज्ञान.

पांडेबेड़ा हत्या मामले में हस्तक्षेप:

गत 11 नवंबर को पांडेबेड़ा में हुई हत्या के अनुसंधान में कोताही के विरोध में मृतक के परिजन झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर न्याय की मांग को लेकर सड़क पर लेट गये थे. सांसद ने एसएसपी से दूरभाष पर बात कर परिजनों को अनुसंधान से संतुष्ट करने और सही जांच करने को कहा. इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हुआ. उसके बाद सांसद कुम्हार पट्टी पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों से मिले. सांसद ने बीसीएल के सीएमडी से फोन पर वार्ता कर कोयला चोरी के लिए अनावश्यक रूप से सड़क खोलने का मुद्दा उठाया और वीडियो क्लिप भी भेजी. मौके पर पूर्व पार्षद अनूप साव,संजू वर्मा, अवधेश साव, श्री राम गोराईं, राज चौहान, अमित साव, सूरज भूइयां आदि थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel