[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : जोरिया किनारे ओबी डंप करने पर सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में झड़प, पथराव और फायरिंग

Dhanbad News : जोरिया किनारे ओबी डंप करने पर सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में झड़प, पथराव और फायरिंग

0
Dhanbad News : जोरिया किनारे ओबी डंप करने पर सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों में झड़प, पथराव और फायरिंग

बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र की कुइयां कोलियरी अंतर्गत चीनकोठी जोरिया के समीप आउटसोर्सिंग कंपनी सिंह नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा ओवरबर्डन (ओबी) डंप करने के सवाल पर बुधवार को सिंह मेंशन और रघुकुल के समर्थक आपस में भिड़ गये. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग हुई. घटना में दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. सूचना पर घनुडीह ओपी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक स्थिति शांत हो चुकी थी. गोली चलाने और पत्थरबाजी करने वाले लोग भाग चुके थे. मौके से एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस गोली चलने और किसी के घायल होने की बात से इनकार कर रही है. इधर, मेयर संजीव सिंह भी चीनकोठी पहुंचे और ग्रामीणों की सहमति के बिना डंपिंग कार्य पर रोक लगाने की बात कही. उन्होंने समर्थकों से मुलाकात में कहा कि संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श के बिना क्षेत्र में डंपिंग न की जाये. ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है.

ओबी डंप के विरोध में हैं सिंह मेंशन समर्थक

: आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी सिंह नेचुरल रिसोर्सेज चीनकोठी जोरिया के समीप ओबी डंप कर रही है. इसका विरोध सिंह मेंशन समर्थक ग्रामीण कर रहे हैं. बुधवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के लोग मौके पर पहुंच गये. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. आउटसोर्सिंग कंपनी के लोग रघुकुल समर्थक बताये जाते हैं. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हैं. हालांकि कोई कुछ भी बताने से मना कर रहा था.

बोले पुलिस अधिकारी

अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. अभी मामला शांत है. गोली चलने की सूचना नहीं है.

पंकज कुमार, ओपी प्रभारी, घनुडीह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel