[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करायें

चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करायें

0
चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करायें

वरीय संवाददाता, धनबाद.

लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं एसएसपी एचपी जनार्दनन ने संयुक्त रूप से सभी सुपर जोनल, जोनल दण्डाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी, क्यूआरटी को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करायें. उन्होंने कहा कि सभी टीम समन्वय स्थापित कर चुनाव के दिन गतिशील रहते हुए विधि व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करेंगे. मतदान के दिन आम जनता को कोई असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखेंगे. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करेंगे.

वहीं एसएसपी एचपी जनार्दनन ने कहा कि सभी टीम एक्टिव मोड में रहेगी. कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. आम जनता को मतदान के दिन सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी. विधि व्यवस्था से संबंधित कोई भी मामला आने पर तुरंत उसका समाधान किया जाएगा. चुनाव प्रक्रिया में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है. मौके पर सभी एआरओ, सभी पुलिस उपाधीक्षक समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel