[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Deoghar news : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

0
Deoghar news : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

वरीय संवाददाता, देवघर . जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित पुनासी डैम के समीप एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है, जो चांदडीह घसको गांव का निवासी था और वायरिंग का काम करता था. बताया जाता है कि राज कुमार अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था, जहां बाइक दुर्घटना के बाद उसकी मौत हो गयी, लेकिन शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिलने से मामला संदिग्ध बन गया है.

बताया जाता है कि राज कुमार अपने पांच दोस्तों के साथ दो अलग-अलग बाइक से पुनासी डैम स्नान करने गया था. इसी दौरान वह बाइक चला रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से टकरा गयी, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट लगी. घटना के बाद उसे तत्काल जसीडीह सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी जख्म का निशान नहीं देखकर अनहोनी की आशंका जतायी. परिजनों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका व्यक्त की है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दे दी गयी है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

हाइलाइटर

पुनासी डैम के पास बाइक दुर्घटना में युवक की मौतमृतक के शरीर पर बाहरी जख्म नहीं मिलने से संदेह

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel