[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार आज खगड़िया आयेंग सम्राट चौधरी, योजनाओं का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार आज खगड़िया आयेंग सम्राट चौधरी, योजनाओं का करेंगे निरीक्षण

0
मुख्यमंत्री बनने पर पहली बार आज खगड़िया आयेंग सम्राट चौधरी, योजनाओं का करेंगे निरीक्षण

मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त ने डीएम व एसपी के साथ किया स्थलीय निरीक्षण———-

मुख्यमंत्री के अगुवानी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे पर पुलिस की रहेगी तैनाती

परबत्ता. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित अगुवानी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त प्रवीण सिंह मीणा के नेतृत्व में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की टीम ने अगुवानी पहुंचकर सुरक्षा एवं तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार, डीडीसी आदि वरीय अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसको लेकर अधिकारियों ने हर छोटे-बड़े बिंदु का बारीकी से जायजा लिया. विशेष रूप से निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन पुल परियोजना के आसपास सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आवागमन मार्ग और वीआईपी मूवमेंट को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री सुरक्षा सेल (सीएम सिक्योरिटी सेल) के अधिकारियों का भी क्षेत्र में आगमन हो चुका है. सुरक्षा टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलिपैड, सड़क मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल और आम लोगों की आवाजाही तक का अलग-अलग निरीक्षण किया जा रहा है. सुरक्षा अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित रूट और वैकल्पिक मार्गों पर भी चर्चा की.

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस बल, निगरानी करेंगे अधिकारी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम अगुवानी फोरलेन के समीप पिलर संख्या-1 के पास पूर्व से निर्मित हेलिपैड स्थल पर भी पहुंचे. वहां हेलिकॉप्टर लैंडिंग की संभावनाओं, सुरक्षा घेरा, एम्बुलेंस व्यवस्था, फायर ब्रिगेड की उपलब्धता तथा वीआईपी मूवमेंट को लेकर विस्तृत समीक्षा की. हेलिपैड के आसपास साफ-सफाई एवं समतलीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया गया. इसके बाद अधिकारियों का काफिला स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य के आवास तक पहुंचा. मुख्यमंत्री के संभावित सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए सड़क की स्थिति, मोड़, सुरक्षा प्वाइंट, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. रास्ते में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया गया. जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel