[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : पीएम किसान योजना के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Deoghar News : पीएम किसान योजना के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

0
Deoghar News : पीएम किसान योजना के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर आरोपितों को साइबर थाने की विशेष छापेमारी टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, चार अप्रैल को जिले के पाथरौल थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी की. मौके पर से करौं थाना क्षेत्र के जांत गांव निवासी सिराराम रवानी व राजेश रवानी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक, पकड़े गये आरोपी ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करते ही खाते से रुपयों की ठगी हो जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देते थे और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल में साइबर थाना के एसआइ संतोष कुमार मंडल सहित करौं व पाथरौल थाना की पुलिस शामिल थे. आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हाइलाइट्स पुलिस ने पाथरौल थाना क्षेत्र से आरोपितों को गिरफ्तार किया आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel