[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई विहिप-बजरंग दल ने अमर दास की जयंती मनाने का लिया निर्णय

विहिप-बजरंग दल ने अमर दास की जयंती मनाने का लिया निर्णय

0
विहिप-बजरंग दल ने अमर दास की जयंती मनाने का लिया निर्णय

जमुई. शहर के पुरानी बाजार स्थित श्रीरामकृष्ण गोशाला मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में सनातन एकता समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री कुंदन कुमार ने की. बैठक में सिखों के तीसरे गुरु अमर दास की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विस्तृत रूपरेखा भी तैयार की गयी. बैठक के दौरान प्रशासन द्वारा पूर्व में रोकी गई रामनवमी शोभायात्रा के मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई. इस फैसले को लेकर बजरंग दल के सदस्यों ने नाराजगी जताई और इसे अनुचित बताया. वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों पर रोक से लोगों की आस्था आहत होती है, इसलिए प्रशासन को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए. इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में कथित धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने इन विषयों पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक में जिले में गौ तस्करी की घटनाओं को लेकर भी गोरक्षकों ने अपनी-अपनी बात रखी और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं, श्री रामकृष्ण गौशाला की दुर्दशा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. उपस्थित सदस्यों ने गौशाला के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता बतायी. इस दौरान झाझा के बलियाडीह निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता भोला यादव को कथित रूप से डकैती मामले में फंसाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया. बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई. इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के आयोजन पर सहमति बनी. बैठक में शुभम कलवार, उपेंद्र शर्मा, राजा केसरी, अभिषेक कुमार, संतोष राणा, बबलू विश्वकर्मा, नीरज चंद्रवंशी, छोटू शर्मा, रोशन शर्मा, पुष्कर शाह, महेश शाह, ऋषभ केसरी, विवेक कुमार, मनीष कुमार साह, सौरभ कुमार ठाकुर, नीतीश कुमार, आर्यन राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel