[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : बीआइटी की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और तकनीकी दक्षता

Deoghar news : बीआइटी की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और तकनीकी दक्षता

0
Deoghar news : बीआइटी की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और तकनीकी दक्षता

वरीय संवाददाता, देवघर. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( बीआइटी ) मेसरा के ऑफ-कैंपस देवघर में सोमवार को संस्थान की इनोवेशन इंस्टीट्यूशन काउंसिल (आईआईसी) ने विज्ञान प्रदर्शनी इनोफ्यूजन 2.0 का आयोजन किया, जिसमें.विद्यार्थियों ने अपने मॉडल्स का नया आयाम प्रदान किया. बतौर मुख्य अतिथि एसडीओ रवि कुमार व संस्थान निदेशक प्रोफेसर स्वपन कुमार घोराई ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. निदेशक प्रो घोराई ने कहा कि प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिकता, नयी खोज की भावना और अनुसंधान की सोच को मजबूत करती है.

यह उनकी रचनात्मक व तकनीकी प्रतिभा को मजबूत मंच प्रदान करती है. मुख्य अतिथि ने छात्रों के मॉडल्स की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी युवाओं में नयी सोच विकसित करने, शोध की ओर बढ़ने के साथ ही देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देती हैं. सीमित संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन पेश करने की एसडीएम ने सराहना की. कार्यक्रम में जसीडीह व देवघर के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ों छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया, जहां वैज्ञानिक-तकनीकी जानकारियां हासिल कीं. वहीं आगंतुकों ने छात्रों की वैज्ञानिक सोच, मेहनत व तकनीकी दक्षता की प्रशंसा की. महाविद्यालय से डॉ आरके लाल, डॉ सोनल, डॉ मनोज कुमार दत्ता, डॉ पीआर बल, डॉ एसके तिवारी, डॉ आशा शर्मा, प्रफुल कुमार मनोहरन, डॉ निशिकांत कुमार व विकास शर्मा समेत कई प्राध्यापक मौजूद रहे. आईआईसी टीम के समन्वयकों आदित्य नयन, यश वर्धन, श्रेया सिंह व आर्यन सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने उत्कृष्ट प्रबंधन किया. अनुशासित संचालन व प्रभावी प्रस्तुति के लिए टीम की सराहना की.

हाइलाइट्स

॰बीआइटी देवघर में इनोफ्यूजन 2.0 का आयोजन : छात्रों ने पेश किये मॉडल्स

॰आईआईसी की विज्ञान प्रदर्शनी का एसडीएम ने किया उद्घाटन

॰अतिथियों ने कहा प्रदर्शनी से उद्यमशीलता होगी विकसित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel