[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम प्रखंड व अंचल कार्यालयों में नहीं निकल रहा है समाधान, तो मुझसे मिल सकते हैं फरियादी : डीएम

प्रखंड व अंचल कार्यालयों में नहीं निकल रहा है समाधान, तो मुझसे मिल सकते हैं फरियादी : डीएम

0
प्रखंड व अंचल कार्यालयों में नहीं निकल रहा है समाधान, तो मुझसे मिल सकते हैं फरियादी : डीएम

अपने आवेदनों पर हो रही कार्रवाई को घर बैठे मोबाइल पर देख सकते हैं, बार-बार जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं

प्रतिनिधि, सासाराम नगर

सात निश्चय-3 के सातवां निश्चय ””””सबका सम्मान-जीवन आसान”””” के अंतर्गत सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. सतावें निश्चय के तहत आयोजित पहले जनता दरबार में जिले में 26 फरियादी पहुंचे, जिन्हें डीआरडीए सभागार में बैठाया गया. पहले दिन लगे इस जनता दरबार के आवेदनों को ऑनलाइन करने में सर्वर साथ नहीं दे रहा था. हालांकि, सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया. डीएम उदिता सिंह, एडीएम ललित भूषण रंजन सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने एक-एक कर आवेदकों से आवेदन लिया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इसके बाद डीएम ने सभी के आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. और उन्हें यह भी बताया गया कि आप अपने आवेदनों पर हो रही कार्रवाई को घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं. इसके लिए बार-बार आपको जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है.

सोमवार और शुक्रवार दोनों दिन मिलेंगे अधिकारीअगर प्रखंड और अंचल कार्यालयों में आपके आवेदनों पर कोई समाधान नहीं निकल रहा है, तो आप बेझिझक जिले में आकर मुझसे मिल सकते हैं. पहले जनता दरबार शुक्रवार को लगता था. लेकिन, अब आपसे हमलोग सोमवार और शुक्रवार दोनों दिन मिलेंगे. यहीं व्यवस्था अन्य कार्यालयों में भी लागू की गयी है.

मामला सुनकर शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देशमुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव से रासबिहारी राय पहुंचे थे. उन्होंने डीएम के समक्ष भूमि विवाद से संबंधित बात रखी. इस मामले को डीएम ने सदर सीओ को निष्पादन के लिए भेज दिया. करगहर थाना क्षेत्र के ठोरसन गांव से पहुंची एक महिला ने डीएम को बताया कि पुलिस मेरी शिकायत नहीं दर्ज कर रही है. मेरे साथ छेड़खानी हुई है. इसपर अविलंब कार्रवाई के लिए डीएम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन अग्रसारित कर दिया. डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में आनेवाले किसी भी व्यक्ति से सम्मानपूर्वक मिलेंगे और उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका त्वरित निराकरण करेंगे. सोमवार व शुक्रवार को सुविधानुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों से मिलेंगे.

अपने कार्यालय में नहीं मिले डीएसओसोमवार को उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा खिलाड़ियों की शिकायत सुनने के लिए अपने कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे. उनसे इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि प्रभार में हूं. इसलिए मैंने रोस्टर बनाया है, जिसमें मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खिलाड़ियों सहित खेल से जुड़े अन्य लोगों की शिकायतें सुनेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel