[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर गाड़ी रोककर रंगदारी मांगने के आरोप में नौ लोगों पर केस

गाड़ी रोककर रंगदारी मांगने के आरोप में नौ लोगों पर केस

0
गाड़ी रोककर रंगदारी मांगने के आरोप में नौ लोगों पर केस

देवीपुर. देवीपुर थाना क्षेत्र के बाघा पाथर पुल के पास गुरुवार देर रात लगभग नौ की संख्या में बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. दरअसल, कालेश्वर मांझी अपने पोते के साथ देवीपुर से शादी का कपड़ा खरीदकर अपने गांव विश्वनाथी लौट रहे थे. इसी दौरान बाघा पाथर पुल के पास ओवरटेक कर बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया. पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी और 30,000 रुपये की रंगदारी की मांग की. जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जतायी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनका मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया. घटना के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए. भीड़ को आता देख सभी बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel