[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सुबह नौ बजे ही 40 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान, अस्पतालों में बढ़ी लू पीड़ितों की भीड़

सुबह नौ बजे ही 40 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान, अस्पतालों में बढ़ी लू पीड़ितों की भीड़

0
सुबह नौ बजे ही 40 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान, अस्पतालों में बढ़ी लू पीड़ितों की भीड़
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा है. विगत 15 दिनों में 10 से 12 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है. पिछले तीन दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक चला जा रहा है. कड़ी धूप व गर्म हवाओं का असर सुबह आठ बजे से ही दिखने लगा रहा है. जिस कारण स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जाने में बच्चों का बुरा हाल हो रहा है. सुबह नौ बजते ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है.

स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे धूप और गर्मी से जूझते हुए अपने घर तक पहुंच रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी पैदल घर जाने वाले बच्चों को हो रही है. छुट्टी के बाद कई बच्चे स्कूली वाहन या अपने अभिभावकों के साथ घर जाते हैं. वहीं जो बच्चे पैदल ही अपने घर जाते हैं उन्हें चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ता है. गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी बनेगी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट में वर्ग संचालित कराया जा रहा है. लेकिन दिन के 11 बजे के बाद काफी कड़ी धूप हो जा रही है. ऐसे में अधिकतर स्कूलों में जब 11 से 12 बजे के बीच छुट्टी हो रही है. तब बच्चों का घर लौटना मुश्किल हो रहा है. सदर अस्पताल समेत शहर के निजी अस्पतालों में लू की चपेट में आकर बीमार पड़े बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल के ओपीडी में मेडिसिन और चाइल्ड वार्ड में सबसे अधिक भीड़ आ रही है. सुबह के शिफ्ट में चाइल्ड वार्ड में सबसे अधिक भीड़ इकट्ठा हो रही है. वहीं छपरा के कई निजी अस्पतालों में भी कड़ी धूप व लू की चपेट में आकर बीमार पड़े बच्चे अपने अभिभावकों के संग इलाज के लिए आ रहे हैं.

गर्मी में असावधानी से बढ़ रही हैं बीमारियां

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ केएम दुबे ने बताया कि बाहर निकलने से पहले अधिक मात्रा में पानी पीने और ताजे फलों का सेवन करें. छोटे बच्चों को सीधे धूप के सम्पर्क में न आने दें. स्कूल से वापस आने पर तुरंत ठंडा पानी या कुछ भी ठंडा खाने या पीने को न दें. बच्चों को पानी के साथ-साथ ग्लूकोज और जूस भरपूर मात्रा में दें. कच्चे आम और गन्ने का रस भी लू लगने से बचाता है. बच्चों को सूती कपड़े ही पहनायें. खीरा, ककड़ी, टमाटर, खरबूज, तरबूज तथ ऐसे फल जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो उसे खिलायें. बच्चों को तली-भुनी चीजें न दें और उन्हें जंक फूड से भी दूर रखें. गर्मियों में इन्हें खाने से कई बीमारियां होती हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel