[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर जिला बाल संरक्षण इकाई की व्यवस्था में लायें सुधार , रिक्त पदों पर जल्द हो बहाली : डीसी

जिला बाल संरक्षण इकाई की व्यवस्था में लायें सुधार , रिक्त पदों पर जल्द हो बहाली : डीसी

0
जिला बाल संरक्षण इकाई की व्यवस्था में लायें सुधार , रिक्त पदों पर जल्द हो बहाली : डीसी

वरीय संवाददाता, देवघर . समाहरणालय सभागार में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) को अधिक सुदृढ़ बनाने, रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने, स्पॉनसरशिप और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ सरकारी संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों के कार्यों का बिंदुवार आकलन किया गया. डीसी ने बच्चों के संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डीसीपीयू यूनिट में शेष सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाये, ताकि विभागीय कार्यों में गति आ सके. उन्होंने जिले में सक्रिय सरकारी संस्थाओं व एनजीओ द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण लिया और उनके कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में स्पॉनसरशिप योजना और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की. डीसी ने लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच और क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. इस दौरान डीसी ने डीसीपीयू यूनिट की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बच्चों के संरक्षण से जुड़ी सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिये. बैठक में जिले में ट्रांसजेंडर्स (किन्नरों) को मिलने वाली पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं की भी विशेष समीक्षा की गयी. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस वंचित वर्ग को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराया जाये. बैठक में एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित बाल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

हाइलाइटर

-बाल संरक्षण व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा-डीसीपीयू यूनिट के रिक्त पदों पर जल्द बहाली का निर्देश

-सरकारी संस्थाओं व एनजीओ के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा

-स्पॉनसरशिप और विभिन्न पेंशन योजनाओं की स्थिति का लिया जायजाट्रांसजेंडर्स को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel