[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय में पेंशन की राशि लेने जा रहे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मातम का माहौल

बेगूसराय में पेंशन की राशि लेने जा रहे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मातम का माहौल

0
बेगूसराय में पेंशन की राशि लेने जा रहे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मातम का माहौल
मौत के बाद रोते-विलखते परिजन

Begusarai News: (विकास मिश्रा की रिपोर्ट) मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की राशि निकालने घर से निकले 77 वर्षीय वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया है. मृतक की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र की नीमा पंचायत वार्ड संख्या-3 निवासी सिकंदर महतो के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार सिकंदर महतो अपनी पत्नी उषा देवी के साथ बाघा में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते थे. सोमवार को वह ई-रिक्शा से सवार होकर अपने गांव नीमा स्थित यूको बैंक के सीएसपी केंद्र में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की राशि निकालने जा रहे थे.

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ हादसा

रास्ते में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख ढाला के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही सिकंदर महतो ई-रिक्शा से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान हुई मौत

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए चांदपुरा लाया गया, जहां एक निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

चार वर्षों से मिल रही थी वृद्धावस्था पेंशन

मृतक की भावज एवं नीमा पंचायत की वार्ड सदस्य मीरा देवी ने बताया कि सिकंदर महतो के तीनों बेटे वर्षों से लापता हैं. वहीं पंचायत की मुखिया रंजू देवी ने बताया कि उन्हें पिछले चार वर्षों से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1100 रुपये की पेंशन मिल रही थी. सोमवार को वह इसी राशि की निकासी के लिए गांव आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए.

गांव में शोक की लहर

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: जहानाबाद के मखदुमपुर में डकैती: हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक, गहने और नकदी लेकर फरार

Previous article जिला बाल संरक्षण इकाई की व्यवस्था में लायें सुधार , रिक्त पदों पर जल्द हो बहाली : डीसी
Next article जागरूकता रथ किसानों तक पहुंचायेगा योजनाओं की जानकारी
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel