[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर स्कूलों में लगा जांच शिविर, 155 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर स्कूलों में लगा जांच शिविर, 155 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

0
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर स्कूलों में लगा जांच शिविर, 155 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

पालोजोरी. विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चल रहे ओरल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पालोजोरी हटिया परिसर स्थित बालिका व बालक मध्य विद्यालय में मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन डेंटल सर्जन डॉ आकाश प्रकाश सिंह एवं डॉ. सुदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि डेंटल असिस्टेंट रोशन साह ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय बालक में कुल 90 तथा आदर्श मध्य विद्यालय बालिका में 65 छात्राओं समेत कुल 155 बच्चों की ओरल स्क्रीनिंग की गयी. इस दौरान बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया. साथ ही उन्हें सही तरीके से ब्रश करने, दांतों की नियमित सफाई बनाये रखने और खान-पान में सावधानी बरतने की जानकारी दी गयी. चिकित्सकों ने दांतों में कीड़ा लगना, मसूड़ों की समस्या और मुंह से बदबू आने जैसी आम समस्याओं के बारे में परामर्श दिया तथा जरूरत पड़ने पर उपचार के लिए रेफर भी किया. इस अवसर पर डॉ. आकाश प्रकाश सिंह ने कहा कि स्कूलों में इस तरह के शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही दंत रोगों की समय पर पहचान कर उचित परामर्श और इलाज उपलब्ध कराना भी जरूरी है. शिविर के सफल आयोजन में स्कूल प्रबंधन और बच्चों का भी सराहनीय सहयोग रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel