[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पूरी जिंदगी पार्टी को सींचा, फिर भी नजरअंदाज : पूर्व सांसद

पूरी जिंदगी पार्टी को सींचा, फिर भी नजरअंदाज : पूर्व सांसद

0
पूरी जिंदगी पार्टी को सींचा, फिर भी नजरअंदाज : पूर्व सांसद

फोटो- 25कैप्शन- पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मधुपुर. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने झारखंड से उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर पार्टी से खुलकर अपनी नाराजगी जतायी है. सोशल साइट फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि पूरी जिंदगी पार्टी को सींचा, लेकिन उन्हें अपेक्षित किया गया. कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने, संगठन को सींचने और समाज को जोड़ने में लगा दिया. संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे. कभी पद की चिंता नहीं किया. केवल संगठन और विचारधारा को आगे बढ़ाया. उन्होंने लिखा कि हालिया निर्णय से गहरी चोट पहुंची है. दुख पद न मिलने का नहीं, बल्कि पीड़ा इस बात की है कि दशकों के समर्पण, संघर्ष और योगदान को नजरअंदाज कर दिया गया. जिस उम्र में सम्मान और अनुभव का आदर होना चाहिए, उस उम्र में स्वयं को उपेक्षित महसूस करना बेहद कष्टदायक है. कहा कि ””फिर भी पार्टी का सिपाही हूं. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे पार्टी के सिपाही हैं और रहेंगे. विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की भावनाओं का सम्मान करेगा. कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है जब संघर्ष करने वालों की आवाज सुनी जाये और उनके आत्मसम्मान का ख्याल रखा जाये. कहा कि उनकी पीड़ा व्यक्तिगत नहीं, उन हजारों कार्यकर्ताओं की भावना है जिन्होंने अपना जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया. साथ ही उम्मीद जतायी कि भविष्य में निर्णय लेते समय जमीनी हकीकत और वर्षों के योगदान को उचित महत्व दिया जायेगा. हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में किसी पद या निर्णय का जिक्र नहीं किया. — राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर फुरकान अंसारी का दर्द छलका, फेसबुक पर भावुक पोस्ट राज्यसभा टिकट न मिलने पर भावुक हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी, बोले फुरकान अंसारी का दर्द छलका, कांग्रेस से जतायी नाराजगी दशकों के संघर्ष को पार्टी ने किया नजरअंदाज, उपेक्षित महसूस कर रहा हूं : फुरकान अंसारी पद की चिंता नहीं, पीड़ा इस बात की कि समर्पण को भुलाया गया : पूर्व सांसद राज्यसभा उम्मीदवारी से बाहर होने पर फुरकान अंसारी की तीखी प्रतिक्रिया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel