[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड हजारीबाग अधूरे सर्विस रोड और नाले से टापू बना मासीपीढ़ी गांव

अधूरे सर्विस रोड और नाले से टापू बना मासीपीढ़ी गांव

0
अधूरे सर्विस रोड और नाले से टापू बना मासीपीढ़ी गांव

हजारीबाग. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एनएच-33 फोरलेन में सर्विस रोड व नाला बनवाया है, लेकिन ये सर्विस रोड व पानी निकासी के लिए बनाया गया नाला लोगों को सुविधा व सुरक्षा के बजाय अब परेशानी देने लगे हैं. सर्विस रोड व नाला निर्माण की तकनीकी गड़बड़ी और अधूरे काम की वजह से सड़क किनारे बसा मासीपीढ़ी गांव टापू बन गया है. यहां सर्विस रोड का काम पूरा नहीं किया गया है. नाली निर्माण का कार्य भी अधूरा है. बारिश होने पर नाला का पानी अधूरे सर्विस रोड में तीन से चार फीट तक जमा हो जाता है. एनएच-33 मासीपीढ़ी कोनार पेट्रोल पंप के समीप सर्विस रोड व नाला का निर्माण अधूरा है. वहीं दूसरी ओर मासीपीढ़ी चौक के पास भी यही स्थिति है. सर्विस रोड पर पानी जमा होने के कारण केंद्रीय उपराउं भूमि चावल अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों व कर्मियों का निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं मासीपीढ़ी स्थित हुंडई शोरूम, ट्रैक्टर शोरूम, एके सनसाइन हॉस्पिटल, मासीपीढ़ी मुहल्ला, मासीपीढ़ी राणा मुहल्ला के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. मुहल्ले वासियों ने बताया कि हल्की बारिश में ही इतना परेशानी बढ़ी है, तो बरसात के दिनों में क्या होगा?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel