[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : प्रभावित परिवारों को मुआवजा और रोजगार देने के बाद ही बनेगी दमगढ़ा- जमनीटांड़ सड़क : रणधीर सिंह

Deoghar news : प्रभावित परिवारों को मुआवजा और रोजगार देने के बाद ही बनेगी दमगढ़ा- जमनीटांड़ सड़क : रणधीर सिंह

0
Deoghar news : प्रभावित परिवारों को मुआवजा और रोजगार देने के बाद ही बनेगी दमगढ़ा- जमनीटांड़ सड़क : रणधीर सिंह

प्रतिनिधि,चितरा . एसपी माइंस चितरा कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह की अध्यक्षता में कोलियरी प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें चितरा कोलियरी के विस्थापितों व मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय जीएम मदन मोहन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष मिश्रा, अनुपम दत्ता, मनीष कुमार सहित यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में पूर्व मंत्री ने दमगढ़ा से जमनीटांड़ तक प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, उन्हें उचित मुआवजा और रोजगार दिये बिना सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि जब तक प्रभावित परिवारों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक निर्माण कार्य का विरोध जारी रहेगा. इस पर महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने आश्वासन दिया कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन किया जायेगा और सभी पात्र लोगों को नियमानुसार लाभ दिया जायेगा. बैठक में इसके अलावा कोल कर्मियों की लंबित प्रोन्नति, नाश्ता सुविधा पर लगी रोक हटाने, डीएवी स्कूल की बस सेवा बहाल करने और कोयला ऑफर बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. इधर प्रबंधन ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बैठक में मुख्य रूप से मजदूर नेता अरुण कुमार महतो, नवल किशोर राय, महेंद्र प्रसाद राणा, अमित शर्मा, विलास राय, शंकर मल्लिक, राधेश्याम राय, विकास वर्मा, राजेश वर्मा, रामदेव दास, गुलाब रविदास, सतीश महतो, हीरालाल यादव, सदानंद भोक्ता, नवीन चौधरी सहित दर्जनों विस्थापित उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel