[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने का देते थे झांसा, आठ साइबर आरोपित गिरफ्तार

Deoghar News : कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने का देते थे झांसा, आठ साइबर आरोपित गिरफ्तार

0
Deoghar News : कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने का देते थे झांसा, आठ साइबर आरोपित गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने पालोजोरी थाना क्षेत्र के लुसियो पहाड़ी के पास जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आठ साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे. 28 जनवरी की कार्रवाई में पालोजोरी थाना क्षेत्र के जरमुंडी गांव निवासी मुन्ना राज अंसारी, शराफत अंसारी, दस्तगीर अंसारी, लाल मोहम्मद अंसारी व आस्ता गांव निवासी मिराज अंसारी, पाथरौल थाना क्षेत्र के छोटा संघरा गांव निवासी बसंत दास, सिमरातरी गांव निवासी राहुल दास और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बनसिमी गांव निवासी सरफराज अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनलोगों के पास से 14 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, दो प्रतिबिंब सिम व दो एटीएम कार्ड बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार साइबर आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार रवि कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ ललित खलखो व पालोजोरी थाने की पुलिस टीम शामिल थे. एसआइ की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हाइलाइट्स पुलिस ने आरोपितों को पालोजोरी थाना क्षेत्र के लुसियो पहाड़ी के पास जंगल से किया गिरफ्तार आरोपितों के पास से 14 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, दो प्रतिबिंब सिम व दो एटीएम कार्ड बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel