[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार

मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार

0
मारपीट करने वाले पांच गिरफ्तार

गिद्धौर. अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़े जाने पर वन विभाग के वाचर के साथ मारपीट करने वाले पांच लोगो को गिरफ्तार किया है. जिसमें सलीमपुर निवासी तौकिर आलम, मो आसिफ रजा, मो गुफरान, रतनपुर निवासी मनोज भुइयां, पांडेयटांड़ निवासी देवकांत भुइयां शामिल हैं. यह जानकारी एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को वन विभाग के वाचर के द्वारा सूचना मिली एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया है. सूचना के आलोक में सीओ के साथ पुलिस वहां पहुंची. वाचर पत्थलगड्डा गांव निवासी राकेश कुमार व अनगड़ा गांव के अनुज कुमार द्वारा पकड़ कर रखा गया बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस को सौंपा गया. जिसे जब्त कर थाना लाया गया. कुछ ही देर में सूचना मिली की वाचर को घर जाने के क्रम में लोटार डैम के पास कुछ लोग मारपीट कर रहे है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंच कर पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यूएस पब्लिक स्कूल की मनी पांचवी वर्षगांठ चतरा. शहर के हमीद नगर स्थित यूएस पब्लिक स्कूल की पांचवीं वर्षगांठ सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मो एजाजुल हक व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक मो मुमताज आलम उपस्थित हुए. इस दौरान दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. साथ ही परीक्षा में बेहतर अंक लाने के टिप्स दिये गये. मौके पर बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. साथ ही कई प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत हुए. मुख्य अतिथि ने कहा कि दसवीं की परीक्षा जीवन की पहली बड़ी परीक्षा होती है, जो अनुशासन, मेहनत व आत्मविश्वास का महत्व सिखाती है. कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहे और कठिन परिश्रम करें, सफलता जरूर मिलेगी. असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है. मौके पर शिक्षक मो अफजल, विद्यालय के डायरेक्टर मो अफसर खान, प्रिंसिपल शिश नैय्यर समेत कई उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel