[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर लोडिंग में छूटे ट्रकों को अगले दिन मिलेगी प्राथमिकता : पूर्व मंत्री

लोडिंग में छूटे ट्रकों को अगले दिन मिलेगी प्राथमिकता : पूर्व मंत्री

0
लोडिंग में छूटे ट्रकों को अगले दिन मिलेगी प्राथमिकता : पूर्व मंत्री

चितरा. चितरा कोलियरी के गिरजा खदान परिसर में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक में मजदूरों की मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें कई मुद्दों के निराकरण पर सहमति बनी. पूर्व मंत्री ने बताया कि गिरजा खदान में रोड सेल डिस्पैच पिछले एक दिन से बंद था. मजदूरों के आग्रह पर वे खदान परिसर पहुंचे, जहां कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी शामिल हुए. इस दौरान मजदूरों ने मांग रखी कि जो ट्रक निर्धारित समय पर स्लिप कटाकर कोल डंप में प्रवेश कर जाये और उसी दिन उसकी लोडिंग नहीं हो सके, उसे अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर लोडिंग की अनुमति दी जाये. इस मांग पर सकारात्मक चर्चा हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्लिप काटी जायेगी तथा प्रतिदिन लगभग 40 वाहनों की लोडिंग की व्यवस्था की जायेगी. सिंह ने कहा कि पूर्व में 25 हजार टन कोयले का ऑफर देने की मांग की गयी थी, लेकिन फिलहाल 20 हजार टन का ऑफर मिला है. उन्होंने अगले माह इसे बढ़ाकर 35 हजार टन करने की मांग दोहरायी. उन्होंने जामताड़ा रेलवे साइडिंग के लिए डंपरों के डिस्पैच का समय बढ़ाकर रात 10 बजे तक करने की मांग भी रखी, ताकि अधिक मात्रा में कोयले का परिवहन संभव हो सके. इस पर कोलियरी प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकांश मांगों पर सहमति जतायी. प्रबंधन की ओर से बताया गया कि अब तक 28 रैक कोयले का डिस्पैच किया जा चुका है. रोड सेल व्यवस्था में और सुधार किया जायेगा तथा कोयला उत्पादन और संप्रेषण बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जायेगा. साथ ही आने वाले दिनों में कोलियरी कर्मियों को पूर्व की भांति ओवरटाइम (ओटी) और रविवार कार्य लाभ उपलब्ध कराने तथा कोलियरी के विकास एवं विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गयी. मौके पर विलास राय, वरुण सिंह, संतोष महतो, सतीश महतो, काजल अड्डी, अमित यादव, दशरथ यादव, गौतम राय, भागीरथ यादव, जयराम रजक, जुगनू यादव, पंकज राय, जगन्नाथ यादव, पिंटू पाल, संतलाल रजक, सुकुमार मंडल आदि मौजूद थे. — मजदूरों की समस्याओं को लेकर गिरजा खदान पहुंचे पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, प्रबंधन के साथ हुई वार्ता रोड सेल व्यवस्था में सुधार पर बनी सहमति

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel