[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को ले कर हुई मारपीट, चेन पुलिंग मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को ले कर हुई मारपीट, चेन पुलिंग मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

0
सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को ले कर हुई मारपीट, चेन पुलिंग मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

फारबिसगंज. दिल्ली के आनंद विहार से जोगबनी आ रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12487 के जेनरल बोगी में सीट को लेकर महिला दंपती के साथ हुई मारपीट के बाद ट्रेन का चेन पुलिंग कर किये गये हंगामा के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रेल पुलिस के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रेल यात्री के द्वारा 06 पेंट्रीकार कर्मियों के विरुद्ध राजकीय रेल थाना जोगबनी में प्राथमिकी 04/2026 दर्ज करायी गयी है. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद राजकीय रेल थाना जोगबनी की पुलिस ने ट्रेन में सीट के सवाल पर महिला दंपती के साथ मारपीट करने के आरोपित गिरफ्तार 06 पेंट्रीकार कर्मी गोपी पिता उरु लाल सुभाष नगर बरेली यूपी, गौरव सिंह, पिता विनोद सिंह माधव जलान यूपी, सुरेंद्र कुमार, पिता राम खिलाड़ी टूंडला फिरोजाबाद यूपी, सर्वेश कश्यप पिता प्यारेलाल ग्राम लहेरा थाना सरोम जिला काशगंज यूपी, अजित कश्यप पिता प्रेम प्रकाश ग्राम पंच विहार कॉलोनी अलीगढ़ यूपी, राज कुमार पिता गेंदालाल ग्राम सन्ना फिरोजाबाद यूपी का निवासी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राजकीय रेल थाना जोगबनी के थानाध्यक्ष जीतनारायण हेंब्रम ने इसकी पुष्टि की है, जबकि पेंट्रीकार कर्मियों के द्वारा भी राजकीय रेल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी 05/26 दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी में रेल यात्री समेत लोगों को आरोपित बनाया गया है. वहीं सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन को फुलवरिया हाट के समीप केजे 64 पर एलार्म चेन पुलिंग कर हंगामा करने व ट्रेन के काफी देर तक रुके रहने के मामले में आरपीएफ के द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel