[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर देवघर में उत्पाद विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 15 लाख की अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त

देवघर में उत्पाद विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 15 लाख की अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त

0
देवघर में उत्पाद विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 15 लाख की अवैध शराब बनाने की सामग्री जब्त
अवैध शराब की फैक्ट्री से बरामद शराब, Pic Credit- Prabhat Khabar

Deoghar Illegal Liquor Factory, देवघर, (अजय यादव): देवघर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलोना गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे छापेमारी कर विभाग ने करीब 15 लाख रुपये की अवैध शराब और नकली उत्पाद बनाने की सामग्री जब्त की है. छापेमारी की भनक लगते ही फैक्ट्री का संचालन करने वाला मुख्य आरोपी मंटू यादव समेत अन्य संदिग्ध मौके पाकर फरार हो गये.

तिलोना गांव में संचालित की जा रही थी मिनी शराब फैक्ट्री

जानकारी के अनुसार, जनवरी के तीसरे सप्ताह में उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलोना गांव में अवैध रूप से मिनी शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा के निर्देश पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी.

1063 लीटर अवैध शराब बरामद

छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 1063 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें 910 लीटर देशी शराब (सुशव) और 153 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके अलावा नकली शराब तैयार करने में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री भी जब्त की गई. इनमें शराब बनाने के दौरान लेबल चिपकाने वाला गोंद, बोतलों की ढक्कन, कांच और प्लास्टिक की खाली बोतलें, कागज के कार्टून, 500 लीटर क्षमता का पानी टैंक और एक बड़ा स्टील जार शामिल है. इसका अलावा वहां से स्प्रिट, लेबल, कार्टन और होलोग्राम भी बरामद किये गये हैं.

Also Read: सिर्फ 14 डिसमिल जमीन के कारण हुआ ‘मौत’ का सौदा! पढ़ें पड़हा राजा हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी

अनुमानित शराब की अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये

उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त की गयी शराब और सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख रुपये आंका गया है. बताया गया कि यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध शराब तैयार कर आसपास के इलाकों में खपाने का काम कर रही थी.

सभी के खिलाफ केस दर्ज करने की चल रही प्रक्रिया

मुख्य आरोपी मंटू यादव, पिता सकलदेव यादव, देवीपुर थाना क्षेत्र के हथवारी गांव का निवासी बताया जा रहा है. उसके साथ साथ दो-चार अन्य संदिग्धों की संलिप्तता भी सामने आयी है. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

छापेमारी टीम में कौन कौन लोग थे शामिल

छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक मणिकांत कुमार, एसआई किशोर कुमार, एएसआई अवधेश कुमार, परमेश्वर मुर्मू, दशरथ राम सहित अधीनस्थ बल और गृहरक्षक शामिल थे. कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी फरार हो गये, हालांकि पूरी सामग्री को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अवैध शराब से न केवल युवाओं की सेहत प्रभावित होती है, बल्कि सामाजिक अपराध भी बढ़ते हैं. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद रांची में सरस्वती पूजा में बजा डीजे, महिला को हार्टअटैक

Previous article वृद्ध महिला से छिना सोने का चेन
Next article Samastipur News:महम्मदपुर में कोर्टेवा एग्रीसाइंस ने ड्रोन तकनीक से की स्मार्ट खेती की शुरुआत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel