[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:महम्मदपुर में कोर्टेवा एग्रीसाइंस ने ड्रोन तकनीक से की स्मार्ट खेती की शुरुआत

Samastipur News:महम्मदपुर में कोर्टेवा एग्रीसाइंस ने ड्रोन तकनीक से की स्मार्ट खेती की शुरुआत

0
Samastipur News:महम्मदपुर में कोर्टेवा एग्रीसाइंस ने ड्रोन तकनीक से की स्मार्ट खेती की शुरुआत

Samastipur News:रोसड़ा : किसानों को आधुनिक एवं स्मार्ट खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोर्टेवा एग्रीसाइंस के तत्वावधान में महमदपुर में विशेष कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुभारंभ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरे राम ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर ब्लॉक एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर आभा आनंद, जिला परिषद सदस्य मुकेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष रामबाबू, वार्ड सदस्य बलाराम राय, मुकेश राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान मक्के की खेती में ड्रोन तकनीक के माध्यम से माइक्रो न्यूट्रिएंट, कीटनाशक एवं दवाइयों के छिड़काव की आधुनिक विधि की जानकारी दी गई. कोर्टेवा एग्रीसाइंस के जोनल प्रोडक्ट एग्रोनोमिस्ट डॉ अमित कुमार ने ड्रोन के उपयोग की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मक्के की फसल बढ़ने के बाद परंपरागत तरीकों से दवाइयों का छिड़काव करना कठिन हो जाता है, जबकि ड्रोन तकनीक से यह कार्य कम समय, कम लागत व अधिक सटीकता के साथ किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि ड्रोन से छिड़काव करने पर पानी, श्रम, समय व संसाधनों की बचत होती है. साथ ही फसलों को कीट एवं रोगों से बेहतर सुरक्षा मिलती है. कार्यक्रम के दौरान ड्रोन का लाइव प्रदर्शन भी किया गया. जिसमें किसानों को ड्रोन संचालन की प्रक्रिया व दवाइयों के सही अनुपात की जानकारी दी गई. ड्रोन तकनीक को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा गया. किसानों ने इसे अपनाने में गहरी रुचि दिखाई. आधुनिक खेती की दिशा में इसे एक प्रभावी कदम बताया. कार्यक्रम के समापन पर किसानों ने कृषि विशेषज्ञों के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा की. आधुनिक कृषि पद्धतियों को लेकर कई प्रश्न पूछे. जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरे राम ने किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे कृषि यंत्रों पर अनुदान योजनाओं की जानकारी दी. आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा नई तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. कार्यक्रम में कोर्टेवा एग्रीसाइंस के जोनल प्रोडक्ट एग्रोनोमिस्ट डॉ अमित कुमार, टीवीएम ऋषेंद्र पोरवाल, जय प्रकाश सिंह ने भी किसानों को नई तकनीकों के लाभ बताये. वहीं कृष्णा झा, अमरजीत राय, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, आलोक, किसान प्रवीन कुमार, नवीन कुमार, रामनाथ राय, पप्पू राय, सुरेन्द्र महतो, मनोज चौधरी आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel