[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Cyber Crime: देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रहे साइबर रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Cyber Crime: देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रहे साइबर रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

0
Cyber Crime: देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रहे साइबर रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
Cyber Crime

Cyber Crime: देवघर में साइबर थाना की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा गांव के पास जंगल में छापेमारी की और साइबर ठगी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे, फिर ठगी की घटना को अंजाम देते थे.

पुलिस ने क्या बताया

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से केवाइसी अपडेट कराने, पीएम किसान योजना और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ा फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करते थे. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपियों ने बताया कैसे करते थे ठगी

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करते थे और उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. गिरफ्तार आरोपियों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव का रहने वाला नवदीप कुमार मंडल और चितरपोका गांव का रहने वाला हरकिशोर कुमार राय शामिल हैं. ये जंगल में बैठकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे.

इसे भी पढ़ें  JAC Board 12th Science Topper: मजदूर का बेटा बना इंटर साइंस का थर्ड स्टेट टॉपर, बिना कोचिंग हासिल की सफलता

छापेमारी में क्या मिला

इधर, छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल सहित छह सिम कार्ड और दो प्रतिबिंब सिम बरामद किये हैं. जांच में सामने आया है कि इनलोगों के पास से बरामद दो मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. छापेमारी में साइबर थाने के इंस्पेक्टर त्रिलोचन तामसोय, एसआई टेकलाल मेहता और सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें 

बोकारो विधायक श्वेता सिंह की बढ़ी मुश्किलें, अब SDO ने भेजा नोटिस, जानिये क्या है मामला

रांची के जगन्नाथ मंदिर का पुरी कॉरिडोर की तर्ज पर होगा विकास, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का प्रयास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel