[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर ढाबा चलाने वाले की बेटी इंटर आर्ट्स में बनी ब्लॉक टॉपर, जिला टॉप-10 में बनायी जगह

ढाबा चलाने वाले की बेटी इंटर आर्ट्स में बनी ब्लॉक टॉपर, जिला टॉप-10 में बनायी जगह

0
ढाबा चलाने वाले की बेटी इंटर आर्ट्स में बनी ब्लॉक टॉपर, जिला टॉप-10 में बनायी जगह

पालोजोरी. पालोजोरी बाजार से सटे फाड़ासिमल गांव की रहने वाली प्रिया दास ने जैक बोर्ड इंटर आर्ट्स की वार्षिक परीक्षा 2026 में 434 अंक लाकर न सिर्फ ब्लॉक टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है, बल्कि जिला टॉप टेन में भी अपना स्थान बनाया है. प्रिया दास का जिले में नौवां स्थान रहा. प्रिया की इस उपलब्धि पर उसके पिता श्यामल दास, माता अल्पणा दास के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक विद्याकांत शुक्ला, सनोज मंडल, अविनाष झा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है. परिवार और शिक्षकों ने प्रिया की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रिया दास की इच्छा आगे चलकर सिविल सेवा में जाने की है. उसके पिता पालोजोरी में एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं, जबकि उसकी माता गृहिणी हैं. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद प्रिया ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है, जो क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है. हाइलार्ट्स : पालोजोरी की प्रिया दास का कमाल, इंटर आर्ट्स में 434 अंक लाकर रचा इतिहास साधारण परिवार की असाधारण बेटी, प्रिया दास ने जिले में पाया नौवां स्थान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel