[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ओपीडी में दवा बोर्ड पर केवल बदला जा रहा डेट, दवाओं की उपलब्धता भी भ्रामक

ओपीडी में दवा बोर्ड पर केवल बदला जा रहा डेट, दवाओं की उपलब्धता भी भ्रामक

0
ओपीडी में दवा बोर्ड पर केवल बदला जा रहा डेट, दवाओं की उपलब्धता भी भ्रामक

मुंगेर. सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है. इसका अंदाजा केवल इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते सप्ताह सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी में लगी दवा सूची के बोर्ड को नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश के बावजूद सूची बोर्ड पर केवल तिथि को बदला जा रहा है, जबकि दवाओं की सूची अपडेट नहीं होने से दवाओं की उपलब्धता भी भ्रामक दिख रही है.

दवाओं की उपलब्धता को लेकर असमंजस में रहते हैं ओपीडी में आने वाले मरीज

सिविल सर्जन ने पिछले सप्ताह सदर अस्पताल के ओपीडी का औचक निरीक्षण किया गया था. इस दौरान ओपीडी में लगी दवा सूची अपडेट नहीं होने पर दवा काउंटर कर्मी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन सिविल सर्जन के निर्देश और कार्रवाई के बाद भी अबतक ओपीडी में लगे दवा सूची बोर्ड पर केवल तिथि को ही बदला जा रहा है. हाल यह है कि अस्पताल के ओपीडी में लगे दो बोर्ड में दवाओं की उपलब्धता ही भ्रामक है. एक बोर्ड में जहां कुछ दवाएं अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उपलब्ध हैं. वही दूसरे बोर्ड में वही दवाएं उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीज खुद ओपीडी में उपलब्ध दवाओं को लेकर असमंजस में रहते हैं.

कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि यदि ओपीडी में दवा बोर्ड सूची को नियमित रूप से अपडेट नहीं किया जा रहा है, तो ओपीडी का निरीक्षण कर इसकी जानकारी ली जायेगी. इसके साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel