[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : तेजाब फेंक कर यात्री को घायल करने का आरोपित गिरफ्तार

Deoghar News : तेजाब फेंक कर यात्री को घायल करने का आरोपित गिरफ्तार

0
Deoghar News : तेजाब फेंक कर यात्री को घायल करने का आरोपित गिरफ्तार

प्रतिनिधि, जसीडीह : ट्रेन में एक यात्री पर तेजाब फेंक कर घायल करने के मामले में जसीडीह जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी सुनील साह बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार श्रीकृष्ण रोड का रहनेवाला है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते 10 सितंबर को बिहार के बड़हिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अजय पासवान कोलकाता स्टेशन से ट्रेन नंबर 13157 तिरहुत एक्सप्रेस ट्रेन से किउल स्टेशनजा रहा था. इसी क्रम में मधुपुर स्टेशन के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसके पैकेट में हाथ डाल दिया और सीट से हटने की बात कहने लगा. पीड़ित द्वारा दूसरी सीट पर बैठने की बात कहने पर आरोपी ने सीट के नीचे रखे उसके थैला व पैकेट से मोबाइल छीनने की प्रयास करने लगा. इसके बाद ट्रेन जसीडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुकने के बाद आरोपी ट्रेन से नीचे उतर गया. जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुलने लगी, तो आरोपी ने ट्रेन के खिड़की से पीड़ित के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और चेहरा बुरी तरह जल गया. ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने उसकी मदद की. घटना के बाद पीड़ित ने जीआरपी में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था. इसी क्रम में पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी मुंगेर में अपने घर पर हैं. सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर देवनारायण, एसआई संतोष कुमार, जीआरपी एएसआई रविन्द्र उरांव ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel