[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कल से दो दिन पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन का अवसर

कल से दो दिन पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन का अवसर

0
कल से दो दिन पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन का अवसर

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिए सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर दोबारा 24 और 25 नवंबर का समय दिया है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन से वंचित विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए 24 और 25 नवंबर को नामांकन ले सकते हैं. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 3,568 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 2,838, विज्ञान संकाय में 559 तथा वाणिज्य संकाय में 171 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं.

25 नवंबर तक एलएलबी सेमेस्टर-1 वाले कराएं रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से आरंभ किया है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए 15 से 22 नवंबर तक का समय दिया गया था. इसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी है. वहीं 23 से 25 नवंबर के बीच 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो अबतक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ 300 रुपये का शुल्क देना होगा. इसके साथ ही इसके पूर्व दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 138 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel