इस मामले में देवघर सीअो शैलेश कुमार की लिखित शिकायत पर लाइसेंसधारी, दो वाहनों के मालिक व चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें लाइसेंसधारी देवेन्द्र यादव, टैंकर(गाड़ी संख्या एनएल-01एल/1775) के मालिक, चालक उतम कुमार, ट्रक(संख्या बीआर-06डी/ 9610)के मालिक व उसके चालक के खिलाफ कांड संख्या 32/17 अंकित कर भादवि की धारा 272,273,379,411, 47ए के तहत मामला दर्ज कर टैंकर चालक उतम कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
जबकि शेष अन्य लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की जा रही है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार एसटीएफ बांका थाना बौसी कांड संख्या 20/17 धारा 292/273 भादवि व 120बी व 30ए बिहार उत्पाद अमेंडमेंट 2016 एक्ट के अनुसंधान के क्रम में बिहार पुलिस व स्थानीय पुलिस ने मोहनपुर व जसीडीह थानांतर्गत एक पानी फैक्ट्री परिसर और उत्पाद विभाग के लाइसेंस पर संचालित एक ड्रग लेबोरेटरी परिसर में बिहार एसटीएफ, बांका पुलिस एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर लगभग 15 ड्रम अल्कोहल स्पिरिट बरामद किया था.
