[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा 17 घंटे बाद हटाया जाम, आवागमन सामान्य

17 घंटे बाद हटाया जाम, आवागमन सामान्य

0
17 घंटे बाद हटाया जाम, आवागमन सामान्य

दुर्घटना में महिला की मौत विरोध में लाेगाें ने सड़क जाम रखा था सिमरिया. सिमरिया-टंडवा रोड स्थित शोभा लाइन होटल के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसे के बाद लगाया गया जाम हटा लिया गया. वार्ता और अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद जाम कर रहे लोग शांत हुए और जाम हटाने को राजी हो गयी. ज्ञात हो कि गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में कटिया गांव निवासी बिकसी देवी (40) की मौत हो गयी थी. सूचना मिलते ही परिजन और लोग सड़क पर उतर आये. उन्होंने शाम करीब छह बजे से सिमरिया-टंडवा रोड जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. सड़क जाम की सूचना पाकर सीओ गौरव कुमार राय, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुआवजा की मांग को लेकर डटे रहे. इसके बाद शुक्रवार को पुनः प्रशासन की टीम पहुंची. प्रशासन व ग्रामीण के बीच वार्ता हुई. वार्ता में मृतक के परिजन को 9.45 लाख रुपये दिलाने पर सहमति बनी. इसके बाद प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये नकद, सरकारी प्रावधान के तहत आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिलाने, हाइवा एसोसिएशन द्वारा 1.25 लाख रुपये मुआवजा देने सहित अन्य प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा लिया गया. जाम हटने के बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. सड़क जाम गुरुवार शाम करीब छह बजे से लेकर शुक्रवार दिन के 11 बजे तक रहा है. लगभग 17 घंटे तक सड़क जाम रही. वार्ता में राजद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, भाकपा जिला मंत्री गयानाथ पांडेय, झामुमो के सलीम अख्तर, कृष्णा पांडेय, सुरेश भुईयां सहित कई लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel