[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया एमडीएम चावल गबन मामले में प्राथमिक विद्यालय बलैठा के प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज

एमडीएम चावल गबन मामले में प्राथमिक विद्यालय बलैठा के प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज

0
एमडीएम चावल गबन मामले में प्राथमिक विद्यालय बलैठा के प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज

गोगरी. एमडीएम चावल गबन मामले में प्राथमिक विद्यालय बलैठा के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अनुमंडल क्षेत्र के बेलदौर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बलैठा के प्रधान शिक्षक सूरज कुमार राउत द्वारा एमडीएम योजना में की गयी लूट के बाद कार्रवाई हुई. प्रधानाध्यापक का वेतन पर रोक लगा दी गयी है.

एसडीओ व डीईओ ने किया था निरीक्षण

बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय बलैठा के प्रधान शिक्षक सूरज कुमार राउत के विरुद्ध स्थानीय लोगों ने एसडीओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित डीपीओ, एमडीएम से शिकायत की थी. प्रधान शिक्षक 80 फीसदी बच्चों की हाजिरी बनाते हैं, जबकि 50 फीसदी बच्चे ही मौजूद रहते हैं. प्रधान शिक्षक एमडीएम के चावल/राशि का घोटाला कर लेते हैं. शिकायत फरवरी 2026 में ही की गयी थी. एसडीओ सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बीते 19 फरवरी 2026 को विद्यालय पहुंचकर जांच की. इस दौरान अनियमितता मिली थी. जांच बाद प्रधान शिक्षक सूरज कुमार राउत से स्पष्टीकरण मांगा गया था. प्रधान शिक्षक ने स्पष्टीकरण का जवाब भी दिया. लेकिन वह भ्रामक और तथ्यहीन था. जिसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई करने को लेकर पत्र जारी किया गया.

439 किलोग्राम चावल था गबन

इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेलदौर ने एमडीएम बीआरपी रोहित कुमार राउत को प्राथमिक विद्यालय बलैठा के प्रधान शिक्षक पर 439.600 किलोग्राम एमडीएम का चावल गबन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. बेलदौर थाना में प्रखंड साधन सेवी पीएम पोषण योजना रोहित कुमार राउत ने थाना में आवेदन देकर प्रधान शिक्षक सूरज कुमार राउत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया. बेलदौर थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज किया गया. बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शुरू कर दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel