[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हो गई थी प्रीति, सिमरिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने ले लिया गोद

माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हो गई थी प्रीति, सिमरिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने ले लिया गोद

0
माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हो गई थी प्रीति, सिमरिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने ले लिया गोद
असहाय छात्रा प्रीति कुमारी के साथ प्राचार्य जगदीश राणा और शिक्षक. फोटो: प्रभात खबर

चतरा से दीनबंधू और धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Chatra News: शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सिमरिया इंटर कॉलेज ने असहाय छात्रा प्रीति कुमारी को गोद लेकर उसकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है. कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को दो वर्षों तक निःशुल्क इंटरमीडिएट शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है. प्रीति कुमारी बेलगड्डा गांव की रहने वाली है. उसके पिता स्वर्गीय रविन्द्र लाल हैं और माता-पिता दोनों के निधन के बाद वह बेसहारा हो गई है. आर्थिक तंगी के कारण उसकी आगे की पढ़ाई बाधित होने की आशंका थी.

दादा ने किसी तरह 10वीं तक कराई पढ़ाई

कॉलेज के प्राचार्य जगदीश राणा ने बताया कि छात्रा के माता-पिता के निधन के बाद उसके दादा ने किसी तरह उसे दसवीं तक की शिक्षा दिलाई. इसके बाद आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी पढ़ाई रुकने की नौबत आ गई थी. उन्होंने बताया कि प्रीति कुमारी स्वयं कॉलेज पहुंची और अपनी परिस्थितियों से अवगत कराया. छात्रा ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई, लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में वह अपनी शिक्षा जारी रखने को लेकर चिंतित थी. उसके संघर्ष और शिक्षा के प्रति लगन को देखते हुए कॉलेज परिवार ने उसकी मदद का निर्णय लिया.

कॉलेज परिवार ने उठाया शिक्षा का जिम्मा

सिमरिया इंटर कॉलेज ने छात्रा को गोद लेते हुए अगले दो वर्षों तक इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी तरह निःशुल्क कराने का निर्णय लिया है. इसके तहत उसे पढ़ाई से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज की ओर से प्रीति कुमारी को पुस्तकें और पोशाक भी प्रदान की गईं. इसके साथ ही शिक्षकों ने भी छात्रा को हरसंभव शैक्षणिक सहयोग देने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: बोकारो की लापता युवती मामले में सीएफएसएल की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश, 25 जून को अगली सुनवाई

शिक्षकों ने भी लिया सहयोग का संकल्प

प्राचार्य जगदीश राणा ने कहा कि शिक्षा किसी भी बच्चे का अधिकार है और आर्थिक अभाव किसी प्रतिभाशाली छात्र की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए. इसी सोच के साथ कॉलेज परिवार ने यह पहल की है. मानव समाज में अक्सर अच्छी खबरें शोर नहीं मचातीं, लेकिन ऐसे छोटे प्रयास कई जिंदगियों की दिशा बदल देते हैं. सिमरिया इंटर कॉलेज की यह पहल भी इसी श्रेणी में शामिल है, जहां संस्थान ने केवल पढ़ाई का वादा नहीं किया, बल्कि एक असहाय छात्रा के सपनों को टूटने से बचाने का प्रयास किया है. इस अवसर पर प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, ठाकुर विनोद प्रताप, संयुक्ता कुमारी, मुकेश कुमार राणा, अरविंद प्रकाश, प्रकाश कुमार, गंदौरी साव समेत अन्य शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: अचानक फटा गैस सिलेंडर और मच गई अफरा-तफरी, टाटीसिल्वे सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर GAIL की ऑफ-साइट मॉक ड्रिल

Previous article मेहसी में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
Next article iPhone 17 Pro हुआ सस्ता, 48MP ट्रिपल कैमरा और A19 Pro चिप वाले प्रीमियम फोन पर बड़ा ऑफर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel