[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मोतिहारी मेहसी में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

मेहसी में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

0
मेहसी में दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा
CCTV की तस्वीर

मोतिहारी से सुजीत कुमार पाठक की रिपोर्ट

Motihari Road Accident: मेहसी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है.

Motihari Road Accident Mehsi Truck Collision One Dead Three Serious Cctv 1
Cctv footage

बस गुजरने के दो सेकंड बाद हुआ हादसा

CCTV फुटेज के अनुसार हादसे से कुछ सेकंड पहले एक यात्री बस घटनास्थल से गुजर चुकी थी. बस के पीछे चल रही एक ट्रक अचानक सामने से आ रही दूसरी ट्रक से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि टक्कर कुछ सेकंड पहले होती तो बस भी इसकी चपेट में आ सकती थी और बड़ा जनहानि हो सकता था.

डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची ट्रक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में पहुंच गई. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी ट्रक से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

एक की मौत, तीन घायलों की हालत नाजुक

हादसे में राजा कुमार (40) की मौत हो गई. वहीं प्रदीप सिंह, बबलू और मतलू गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

बाल-बाल बचा बाइक सवार

हादसे के दौरान ट्रकों के पीछे चल रहा एक बाइक सवार समय रहते रुक गया, जिससे उसकी जान बच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद चारों ओर धुएं का गुबार छा गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया.

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस दुर्घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लेन अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 10 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, सदर पीएचसी में हड़ताल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel