[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा टीबी उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

टीबी उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

0
टीबी उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

दवा की व्यवस्था करने, जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभागीय टीबी फोरम व को-मॉर्बिडिटी कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने की. जिसमें टीबी उन्मूलन की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने टीबी मरीजों का समुचित उपचार, जांच व जागरूकता अभियान को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया. टीबी मरीजों के परीक्षण व दवा की समुचित व्यवस्था करने, जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी मरीजों को अपने उपचार की पूरी अवधि का कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा करने और संबंधित पदाधिकारी को मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग करते रहने को कहा. उन्होंने टीबी मरीजों निक्षय पोषण योजना का शत प्रतिशत लाभ देने को कहा. जानकारी दी गयी कि मरीजों को उपचार अवधि तक प्रत्येक माह एक हजार रुपये उनके बैंक खाता में भेजा जाता है. उपायुक्त ने सभी मरीजों को पोषण टोकरी उपलब्ध कराने काे कहा. स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही. मरीजों की एचआइवी व डायबिटीज की जांच करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा यक्ष्मा विभाग के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति, जिला यक्ष्मा केंद्र, चतरा में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग संभव हो सके. बताया कि 2025 में जिले की छह पंचायतों का चयन टीबी मुक्त पंचायत के लिए किया गया है, जिस पर कार्य हाे रहा है. बैठक में सीएस डॉ जगदीश प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संगीता लुशी, जिला कार्यक्रम समन्वयक विक्रांत कुमार, जिप सदस्य निशा कुमारी, ओमप्रकाश वर्मा, राजकुमार सिंह, नवीन मिश्रा, अनुशंकर गुप्ता, मनोज कुमार पांडेय, मो सरफराज समेत कई उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel