[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कटिहार कटिहार डीआरएम ने एनजेपी रेलवे सेक्शन का किया निरीक्षण

कटिहार डीआरएम ने एनजेपी रेलवे सेक्शन का किया निरीक्षण

0
कटिहार डीआरएम ने एनजेपी रेलवे सेक्शन का किया निरीक्षण

कटिहार मंडल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को एनजेपी रेलवे सेक्शन का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. कटिहार डीआरएम किरेंद्र नरह ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे सेक्शन का औचक निरीक्षण किया. न्यू जलपाईगुड़ी में अवस्थित महानंदा रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किया. रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं हाइजीन की विस्तृत जांच की गयी. आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, न्यू जलपाईगुड़ी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ संरक्षा प्रबंधक अमित कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार सहित कटिहार मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या चार पर स्थित सुविनियर स्टॉल का उद्घाटन डीआरएम ने किया. इस स्टॉल के माध्यम से यात्रियों को स्थानीय हस्तशिल्प व स्मृति चिह्न उपलब्ध कराये जायेंगे. जिससे स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण किए जाते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel