[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा उपायुक्त ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

उपायुक्त ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

0
उपायुक्त ने होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक से 23 अप्रैल तक चल रहे होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का सोमवार को उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पंजीकरण, शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन का अवलोकन किया. संबंधित पदाधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष व सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने, अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील व अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. पदाधिकारियो को बहाली प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बहाली प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार, होमगार्ड समादेष्टा अमरेंद्र कुमार, होमगार्ड के इंस्पेक्टर माजिद आलम समेत अन्य शामिल थे. सूखा पलाश का पेड़ सड़क पर गिरा, आवागमन बाधित प्रतापपुर. प्रतापपुर-जोरी बारा मोड़ स्थित सूखा पलाश का पेड़ सड़क पर गिर गया. जिससे कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा. इसकी सूचना पाकर प्रखंड प्रशासन ने सड़क से पेड़ को हटाया गया. इसके बाद आवागमन शुरू हुआ. मालूम हो कि बारा मोड़ के समीप दो माह से पलाश के सूखा पेड़ था. राहगीरों को पेड़ गिरने की डर हमेशा सताते रहता था. पेड़ गिराने को लेकर ग्रामीणो ने कई बार प्रशासन को कहा, लेकिन प्रशासन ने इस बात की संज्ञान नही लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel