[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा भगवान परशुराम मंदिर को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण

भगवान परशुराम मंदिर को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण

0
भगवान परशुराम मंदिर को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण

मयूरहंड. कान्य कुंज ब्राह्मण समिति के द्वारा मयूरहंड बड़का टाल स्थित सिंघरावां मोड़ के समीप रविवार को परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर परशुराम भगवान के मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक व ब्राह्मण चय समिति के अध्यक्ष सुरेश पांडेय शामिल हुए. मौके पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अध्यात्म व समाज के संस्कृति को बचाने के लिये वर्तमान समय में धार्मिक स्थल का होना जरूरी है. धर्म व धार्मिक नहीं बचेगा, तो लोग अपनी संस्कृति को भी भूल जायेंगे. उन्होंने समाज के लोगों से इसे बचाने के लिये जागरूक बनने व समाज के अधिक लोगों को प्रेरित करने की अपील की. मंदिर निर्माण के लिये भूमिदाता गणेशदत्त पांडेय ने दो कट्ठा भूमि को दान में दिया हैं. इस अवसर मंत्री यशवंत पांडेय, पूर्व अध्यक्ष कृष्णदेव पांडेय, परमानंद शर्मा, अयोध्या पांडेय, उमेश पांडेय, नरेश पांडेय, बरुन शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय शर्मा, प्रीतम राणा, आशिष सिंह, श्री सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्र हुए पुरस्कृत इटखोरी. सीबीएसइ में बेहतर अंक लाने वाले सांई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र रीतिक राणा (91.2 प्रतिशत) को स्कूल के एमडी प्रकाश राम ने पुरस्कृत व सम्मानित किया. उन्होंने रीतिक को 5100 रुपये नगद देकर पुरस्कृत व पौधा, बुक देकर सम्मानित किया. एमडी ने कहा कि इस विद्यालय का नाम रोशन किया है, उन्होंने कहा कि कम समय में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कीर्तिमान स्थापित किया है. मौके पर प्राचार्य एच जी तिवारी ने भी छात्रों के साथ-साथ सभी शिक्षकों व अभिभावकों के प्रति भी आभार जताया है. उन्होंने कहा भविष्य में और भी बेहतर परिणाम देंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel