[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा भद्रकाली मंदिर परिसर का एटीएम छह माह से बंद

भद्रकाली मंदिर परिसर का एटीएम छह माह से बंद

0
भद्रकाली मंदिर परिसर का एटीएम छह माह से बंद

इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर परिसर का एटीएम छह माह से बंद है. एटीएम रूम में ताला लटक रहा है. यह एटीएम एसबीआई का है. जानकारी के अनुसार, छह माह पहले मंदिर परिसर की एटीएम मशीन दूसरी जगह ले जायी गयी थी, उसके बाद से रूम में ताला बंद है. मंदिर परिसर का एटीएम बंद होने से पर्यटकों को नकद राशि के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तीन धर्मों के संगम स्थल में देश-विदेश के पर्यटक आते हैं, लेकिन एटीएम बंद होने के कारण निराश होते हैं. इस संबंध में रविवार को एसबीआई के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

चतरा क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल

चतरा. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त कीर्तिश्री जी को आवेदन दिया है, जिसमें चतरा क्रिकेट एसोसिएशन में पदाधिकारियों पर मनमाना तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है. बताया कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन निर्धारित नियमों व पारदर्शी प्रक्रिया के अनुरूप नहीं किया गया है. प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया की जांच, चयनित खिलाड़ियों के निवास, आयु व पात्रता प्रमाण पत्र की जांच आदि की मांग की है. साथ ही पुन: चयन ट्रायल कराने का निर्देश देने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि सांसद, विधायक, एसपी, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव को भी दी है. मांग करने वालों में नीलेशकांत, कुमार विवेक, जुनैद खान, आकिद खान, मो इकबाल कासिम, आकाश, चंदन कुमार समेत कई शामिल हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel