[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information AIBE 21 के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, देखें एग्जाम डेट

AIBE 21 के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, देखें एग्जाम डेट

0
AIBE 21 के लिए जल्द करें रजिस्ट्रेशन, देखें एग्जाम डेट
लॉ स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

AIBE 21 Registration: वकालत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहने वाले लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम यानी AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक AIBE 21 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
  • होम पेज पर AIBE 21 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

AIBE 21 Online Registration Link Check Here

एप्लीकेशन फीस

AIBE 21 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस तय किया गया है. जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 2500 रुपये रखा गया है. उम्मीदवार ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए फीस जमा कर सकते हैं. इसके अलावा ई-चालान के जरिए ऑफलाइन भुगतान का विकल्प भी दिया गया है.

जरूरी डॉक्यूमेंट

रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. इसमें 10वीं का सर्टिफिकेट, 12वीं या डिप्लोमा सर्टिफिकेट, एलएलबी की डिग्री, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर शामिल हैं. इसके अलावा बार काउंसिल का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट भी जरूरी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: पहली बार कर रहे हैं UPSC की तैयारी? इन टिप्स की मदद से करें शुरुआत

Previous article भद्रकाली मंदिर परिसर का एटीएम छह माह से बंद
Next article मैराथन दौड़ में चौरा निवासी टिंकू अव्वल
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel