[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : आदिवासी जबतक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तबतक आगे नहीं बढ़ेंगे : सीएम

Chaibasa News : आदिवासी जबतक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तबतक आगे नहीं बढ़ेंगे : सीएम

0
Chaibasa News : आदिवासी जबतक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तबतक आगे नहीं बढ़ेंगे : सीएम

जगन्नाथपुर/चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड स्थित सेरेंगसिया घाटी के शहीद स्मारक पर सोमवार को कोल विद्रोह के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. सेरेंगसिया गांव के दिउरी ने परिसर के शुद्धीकरण के बाद शहीद स्मारक पर आदिवासी हो रीति से मुर्गे की बलि देकर पूजा-अर्चना की. करीब 12 बजे आम लोगों के लिए शहीद स्मारक का मुख्य द्वार खोला गया. सरायकेला-खरसावां जिला, जमशेदपुर व अन्य जगहों के दिउरी समाज ने परंपरागत वेशभूषा व हथियार तीर-धनुष धारण कर तथा तीर-धनुष गाड़ कर पूजा की.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ महासंग्राम में शहादत देने वाले वीर महानायकों को शत- शत नमन है. हमारे पूर्वजों ने अपनी पहचान, जल-जंगल- जमीन की रक्षा और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था. आदिवासी जब तक आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे.

शहीदों के आदर्शों और सपनों को पूरा करने का संकल्प लें

सीएम ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है. हमें अमर वीर शहीदों के आदर्शों और सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना है. झारखंड शूरवीरों की धरती है. हम साल भर किसी ना किसी वीर शहीद का शहादत दिवस मनाते हैं. जब देश में आजादी की लड़ाई शुरू नहीं हुई थी, उस वक्त हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लोहा लिया. कोल्हान का कोल विद्रोह इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

दोपहर 1:15 बजे पहुंचे 
सीएम, श्रद्धांजलि दी

शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपराह्न 1:15 बजे हेलीकॉप्टर से सेरेंगसिया मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरे. मुख्यमंत्री सीधे शहीद स्मारक पहुंचे. उन्होंने पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया. मुख्यमंत्री के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जाबा माझी, मझगांव विधायक निरल पुरती, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel