[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : लखनऊ को हराकर देहरादून सेमीफाइनल में पहुंची

Chaibasa News : लखनऊ को हराकर देहरादून सेमीफाइनल में पहुंची

0
Chaibasa News : लखनऊ को हराकर देहरादून सेमीफाइनल में पहुंची

चक्रधरपुर.

29वें स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत सोमवार को सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में ग्रुप ‘बी’ का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गढ़वाल एससी देहरादून ने जेबीएम यूनाइटेड लखनऊ को 2-1 गोल से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. देहरादून की टीम अब 8 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.

बेहतर तालमेल से खेला गढ़वाल एससी देहरादून

मैच की शुरुआत से ही देहरादून की टीम आत्मविश्वास और बेहतर तालमेल के साथ खेलती नजर आयी. जबकि अपने पिछले मुकाबले की तुलना में लखनऊ की टीम आज बिखरी-बिखरी सी दिखी. पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला. गेंद पर नियंत्रण और पासिंग में देहरादून के खिलाड़ी अधिक प्रभावी रहे.

मैच के 12वें मिनट में ही देहरादून को सफलता मिल गयी. जब सत्येंद्र यादव ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. शुरुआती गोल से उत्साहित देहरादून ने लगातार दबाव बनाए रखा. इसके जवाब में लखनऊ ने भी हमले तेज किए और कई मौके बनाए, पर देहरादून की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने सफलता नहीं मिल सकी. लगातार प्रयासों के बाद लखनऊ को 39वें मिनट में बराबरी का अवसर मिला. छितिज कुमार ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया. इस गोल के बाद दोनों टीमों ने मध्यांतर तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन पहला हाफ बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे हाफ में देहरादून ने तेज रफ्तार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. लगातार हमलों का नतीजा 56वें मिनट में देखने को मिला, जब यशराज थापा ने शानदार गोल कर देहरादून को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी. इसके बाद लखनऊ ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन देहरादून के गोलकीपर और डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए बढ़त को अंत तक कायम रखा. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देहरादून के खिलाड़ी रामू टुडू को मिला.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel