[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान व विभिन्न विषयों पर जागरूक करने का निर्णय

Chaibasa News : विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान व विभिन्न विषयों पर जागरूक करने का निर्णय

0
Chaibasa News : विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान व विभिन्न विषयों पर जागरूक करने का निर्णय

चाईबासा.चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में शनिवार को पूर्ववर्ती छात्र संगठन की कोर कमेटी की बैठक हुई. यहां पिछले एक साल के क्रिया-कलाप पर चर्चा हुई. बताया गया कि संगठन के सहयोग से विश्वविद्यालय को नैक से बी ग्रेड मिला. यह विश्वविद्यालय का पहला एल्युमिनी संगठन है, जो राज्य सरकार से निबंधित है. संगठन ने आने वाले दिनों में छात्र-छात्राओं में विभिन्न विषय पर जागरूकता फैलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का निर्णय लिया.

नैक टीम निरीक्षण के दौरान मिलीं सुविधाएं वापस ली गयीं

बैठक के बाद टीम ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिलकर एल्युमिनी संगठन के बारे में बताया. कहा गया कि नैक टीम आयी थी, तब संगठन को अलग से रूम, टेबल, कुर्सी, अलमारी आदि मुहैया कराया गया था. उसके तुरंत बाद कमरा, टेबल, कुर्सी, अलमीरा, आदि सभी चीज ले ली गयीं. संगठन चलाने में समस्या हो रही है. इस समस्या को लेकर कुलसचिव को पत्र सौंपा गया. कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि जल्द सारी चीजें उपलब्ध करा दी जायेंगी. उन्होंने आगे संगठन के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सलाह दी.

संगठन के विकास के लिए कोष की आवश्यकता को देखते हुए विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों को वार्षिक न्यूनतम सदस्यता शुल्क के साथ जोड़ने पर विचार किया गया. संगठन को खड़ा करने में विश्वविद्यालय एल्युमिनी संयोजक डॉ एस के गोराई का बड़ा रोल रहा है. बैठक में पूर्ववर्ती छात्र संगठन के अध्यक्षा डांगी सोरेन, सचिव मनोज राउत, सदस्य कार्तिक महतो, बनमली तामसोय, मंजीत बोयपाई, कंदर्प बेहरा, अभिमन्यु राउत, संध्या महतो, जेठुलाल महतो, साहिराम महतो आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel