[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : शाह स्पोर्ट्स को हरा आरके अकादमी सोनुआ क्वाफा में

Chaibasa News : शाह स्पोर्ट्स को हरा आरके अकादमी सोनुआ क्वाफा में

0
Chaibasa News : शाह स्पोर्ट्स को हरा आरके अकादमी सोनुआ क्वाफा में

चाईबासा.चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई. जिसमें इमरान अहमद व शेख समीरुद्दीन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरके अकादमी सोनुआ ने शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चक्रधरपुर को 61 रनों से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

आरके अकादमी सोनुआ की टीम ने 226 रन बनाये

जानकारी के अनुसार, आज के मैच में टॉस आरके अकादमी के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके अकादमी सोनुआ की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाये. उद्घाटक बल्लेबाज इमरान अहमद ने 14 चौके व तीन छक्के की मदद से 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली. 51 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद इमरान ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये शेख समीरुद्दीन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 132 रनों की शानदार साझेदारी निभाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. समीरुद्दीन ने छह चौके एवं दो छक्के की सहायता से 59 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में सौमा घोष ने 18, विट्टू कुमार रॉय ने 16 रनों का योगदान दिया. दोनों ही बल्लेबाज अंत तक आउट नहीं हुए. शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से मो सदाब आलम ने 46 रन देकर दो विकेट व इशरार ने 21 रन एक विकेट हासिल किये.

शाह स्पोर्ट्स अकादमी 165 पर ऑल आउट

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह स्पोर्ट्स अकादमी की पूरी टीम 21.3 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. शाह स्पोर्ट्स की ओर से कप्तान डेविड सागर मुंडा ने सात चौके व एक छक्का की सहायता से सर्वाधिक 45 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में इशरार ने 34, जिशान अहमद ने 17 व नितेश पासवान ने 14 रनों का योगदान दिया. अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. आरके अकादमी की ओर से रोनीत प्रधान ने 23 रन देकर दो विकेट, शेख समीरुद्दीन ने 26 रन देकर दो विकेट, आदित्य राज पोद्दार ने 31 रन देकर दो विकेट व कप्तान अभिनव महतो ने 41 रन देकर दो विकेट हासिल किये. इमरान अहमद ने एक विकेट हासिल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel