[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa: कोल्हान यूनिवर्सिटी में UG के लिए 15000 आवेदन, PG के लिए भी एडमिशन शुरू

Chaibasa: कोल्हान यूनिवर्सिटी में UG के लिए 15000 आवेदन, PG के लिए भी एडमिशन शुरू

0
Chaibasa: कोल्हान यूनिवर्सिटी में UG के लिए 15000 आवेदन, PG के लिए भी एडमिशन शुरू
कोल्हान यूनिवर्सिटी, चाईबासा

Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है. स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक करीब 15 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि स्नातकोत्तर (PG) में भी ऑनलाइन आवेदन शुरू होते ही छात्रों का रुझान दिखने लगा है. विश्वविद्यालय ने पीजी नामांकन का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने का निर्देश दिया गया है.

यूजी में 14,948 आवेदन, पीजी में भी शुरुआत से उत्साह

कोल्हान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025–27 के लिए चांसलर पोर्टल पर स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक 14,948 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं, 24 जून से शुरू हुई स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया में अब तक 68 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

पीजी नामांकन का पूरा शेड्यूल जारी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. प्रथम मेधा सूची 15 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 15 से 24 जुलाई तक होगा. नये शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगी.

अंतिम तिथि का इंतजार न करें

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम समय में पोर्टल पर बढ़ने वाले ट्रैफिक और संभावित तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें. पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी समय रहते चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें.

ये भी पढ़ें…

चाईबासा ब्लड बैंक कांड: 5 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के आरोपी डॉक्टरों को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

चाईबासा: बातों में फंसाकर 15 हजार की ठगी, पति का दोस्त बताकर महिला को बनाया शिकार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel