[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मधेपुरा सर्पदंश पीड़ित की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

सर्पदंश पीड़ित की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

0
सर्पदंश पीड़ित की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में परिजन हंगामा करते हुए

मधेपुरा की रिपोर्ट

Snake Bite: प्रखंड क्षेत्र के आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्पदंश पीड़ित की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ. मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस, एसडीओ और डीएसपी मौके पर पहुंचे. बाद में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर डॉक्टर सहित पांच स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सर्पदंश के बाद अस्पताल ले गए परिजन

जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र की सिंहार पंचायत के तिलकपुर गांव निवासी 40 वर्षीय धर्मवीर कुमार, पिता योगेंद्र सिंह, घर में भोजन कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया. परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद करीब आधे घंटे तक मरीज का समुचित इलाज नहीं किया गया. उनका कहना है कि जब हालत गंभीर होने लगी, तब एक साथ कई एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए. परिजनों ने आरोप लगाया कि स्थिति बिगड़ते ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मरीज को एंबुलेंस में डालकर वहां से चले गए, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

अस्पताल परिसर में हुआ हंगामा

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. अस्पताल परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर आलमनगर थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस भी बुलानी पड़ी.

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलने पर उदाकिशुनगंज के एसडीओ पंकज कुमार घोष और डीएसपी अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. जांच के दौरान एसडीओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, स्वास्थ्य प्रबंधक सहित कई कर्मी मौके पर अनुपस्थित पाए गए, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों पर प्राथमिकी

Snake Bite: बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक के पिता योगेंद्र सिंह के आवेदन पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर लव प्रकाश, सीएचओ महेंद्र चौधरी, राहुल कुमार, एएनएम बबीता कुमारी और विमला सिन्हा के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel